Friday , April 17 2026

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पटाखा लेकर जा रहे दो बाइक टकराने से एक विस्फोट हो गया जिसमें सवारों की मौत हो गई। हादसे में एक गाय की भी जान चली गई।

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हादसा हो गया। गोसाईंगंज क्षेत्र में बोरी में पटाखे भरकर बाइक से निकाह में आतिशबाजी करने जा रहे जीजा-साले की बाइक सड़क किनारे खड़ी एक गाय से टकरा गई । टक्कर के झटके से बाइक का संतुलन बिगड़ा और बाइक पर रखे सड़क पर बिखर गए साथ ही युवक सड़क पर गिर पड़े और तभी भीषण विस्फोट हो गया । धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। जीजा-साले के चीथड़े उड़ गए और साथ ही गाय की भी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में दहशत का माहौल है।

इस हादसे में गोसाईंगंज कस्बे के मतान टोला वार्ड निवासी मो. अहमद (35) और उसके साले सुहैल (25) की मौत हुई है। सुहैल हरदोई जनपद के अतरौली क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने सुहैल के परिवारीजनों को भी घटना की जानकारी दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक मो. अहमद की कॉस्मेटिक्स की दुकान है। वह शादियों में आतिशबाजी भी करता था। इसके साथ ही दीपावली पर पटाखे की दुकान लगाता था। पटाखों की बिक्री के लिए हर साल दिवाली के चार-पांच दिन पहले उसका साला सुहैल उसकी मदद के लिए हाथ बटाने आ जाता था। जानकारी के अनुसार अहमद के भतीजे जावेद ने बताया कि चाचा को शाम को मरखापुर गांव में एक निकाह में आतिशबाजी करने के लिए सुहैल के साथ बोरी में पटाखे भरकर वहीं जा रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि यह हादसा सड़क पर अचानक आ गए गौवंश के कारण हुआ और पटाखों के धमाके ने त्रासदी को और भयानक बना दिया। धमाके के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांववालों का कहना है कि दोनों युवक बहुत मिलनसार थे और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine