पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर ग्रीस से अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। मालविका ‘द राजा साब’ पोस्टर वाली ड्रेस पहने बेहद
स्मार्ट नजर आईं।
दरअसल मालविका मोहनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें मालविका ‘द राजा साब’ पोस्टर वाली जैकेट पहन रखी है। अभिनेत्री मालविका मोहनन ने ग्रीस से अपनी एक फोटो शेयर की है। मालविका ने पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘लाइट्स, कैमरा, ग्रीस! #द राजा साब।’
मालविका मलयालम फिल्म पट्टम पोले (2013) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की । उन्होंने माजिद मजीदी की हिंदी फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स (2017) में अपने
किरदार के लिए काफी तारीफ पाई। मालविका मोहनन भारतीय एक्ट्रेस हैं। उनके पिता सिनेमैटोग्राफर के. यू. मोहनन है। जो खास तौर से तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने मलयालम थ्रिलर फिल्म द ग्रेट फादर (2017) और तमिल एक्शन फिल्मों पेट्टा (2019) और मास्टर (2021) में लीड रोल निभाया।
निर्देशक मारुति की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘द राजा साब’ में प्रभास, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine