पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक बेटे ने जमीन और पैसों के लालच में अपनी बुजुर्ग मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पूरा जी गांव कर रहा बेटे की इस दरिंदगी की कड़ी निंदा।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली और एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कौशांबी में एक बेटे ने संपत्ति और पैसे के विवाद में
गुस्से और लालच में अंधे बेटे ने गुरुवार को अपने साथी के साथ अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए बेटे ने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि यह हत्या नहीं आत्महत्या का मामला लगे और किसी को शक न हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सारा सच सामने आ गया ।
दरअसल,यह घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव की है। हत्या को छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया और फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत फांसी से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, मृतका शीला देवी (55) थाना राजापुर जनपद चित्रकूट की निवासी थीं। वह पिछले चार दिनों से अपने चचेरे भाई के घर रह रही थीं। बेटा किशन किशोर अक्सर उनसे पैसे मांगता और न देने पर गाली-गलौज व मारपीट करता था। बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर शीला देवी चार दिन पहले अपने मायके खेरवा गांव में अपने जय सिंह (चचेरा भाई ) जब घर के घर आई थी वो जब पर नहीं था, तभी शीला देवी का इकलौता बेटा कृष्ण किशोर उर्फ बीरू अपने साथी विनोद लोधी के साथ घर पहुंचा। मौके पर मां अकेली थी। आरोपी ने पहले मां के साथ विवाद किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
फिलहाल आरोपी बेटे कृष्ण किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी मां के खाते में तीन लाख रुपये जमा थे, अपने बैंक खाते का नामिनी अपने भाई को बना रखा था, मां पैसे देने से मना करती थी । इसके अलावा, मां के पास करीब 30 बीघा जमीन थी, जिसे लेकर मां-बेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस दुखद घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine