Friday , April 17 2026

बिजली का तार टूटकर पानी में , दो सगी बहनों की बिजली के करंट से गई जान

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश के बलिया से दर्दनाक मामला सामने आया है। इस जिले में दो सगी बहनों की बिजली के करंट की जद में आने से मौत हो गई। दोनों को बाहर निकाल कर सीपीआर देकर जिला अस्पताल भेजा गया,जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बलिया जिले में सुखपुरा थाना क्षेत्र के जिला बस्ती के पास बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। इनमें एक अलका यादव कक्षा 7 व आंचल यादव (17) कक्षा 9 की छात्रा थी। मृतक बहनों के पिता हरेराम यादव गोरखपुर में दीवान के पद पर कार्यरत हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं दोनों बेटियों की मौत से मां सदमे में है।

स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों बहनें बस से अपने घर के सामने उतरीं। बारिश के कारण नई बस्ती में करीब तीन फुट तक पानी भरा था। इसी दौरान ऊपर से बिजली का तार टूटकर पानी में गिर गया जल जमाव में गिरा तार 440 वोल्ट का बताया जा रहा है। दोनों बहनें इस तार की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाल कर सीपीआर देकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यहां 2 सगी बहनों की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया । घटना से परिवार में कोहराम मचा गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच कर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine