Friday , April 17 2026

पहले नोची दाढ़ी, फिर मारपीट के साथ दी धमकी …..

बिहार के भागलपुर के रहने वाले मौलाना और यूपी की एक मस्जिद के इमाम से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मारपीट की गई है। दो युवकों के बीच में विवाद में हिंसा का रूप ले लिया और वह मारपीट में बदल गया। लोधा क्षेत्र के लखनपुरा भगवानपुर में शनिवार को मौलाना और एक युवक में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए।

घटना शनिवार की है,एक युवक ने दूसरे युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों को ही चोट लगी है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के भागलपुर निवासी मुस्तकीम पांच वर्ष से परिवार के साथ जिरोलीडोर में रहते हैं। पड़ोसी गांव लखनपुरा भगवानपुर की मस्जिद में इमाम हैं। बच्चों को उर्दू सिखाते हैं। मौलाना ने दाढ़ी खींचने का आरोप लगाया है। मौलाना ने दाढ़ी पकड़कर खींचने और पाकिस्तान चले जाने की धमकी का भी आरोप लगाया है। एसओ के अनुसार दोनों घायलों का मेडिकल करा दिया है। पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine