Saturday , May 2 2026

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म
पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया।

महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता मोहनलाल को बधाई दी उनकी तारीफ करते हुए उन्होंने मोहनलाल की फिल्मों की भी सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सिनेमा में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और महिला आधारित फिल्मों के निर्माण पर भी खुशी जताई।

आज 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को सभी मुख्य विजेताओं को सम्मानित किया जा चुका है।12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए रानी मुखर्जी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का सम्मान शिल्पा राव को मिला। उन्हें फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया..’ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। दीपक किंगरानी को सिर्फ एक बंदा काफी है के लिए बेस्ट डायलॉग राइटर का मिला अवॉर्ड।
फिल्म एनिमल को बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला। फिल्म ‘वश’ के लिए जानकी वोडीवाला को मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार। हनुमान के लिए बेस्ट एक्शन डायरेक्टर का अवॉर्ड नंदू प्रुधवी को मिला। फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शाहरुख खान को मिला । इस दौरान जबरदस्त तालियां और शोर सुनने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine