Sunday , April 26 2026

आपदा में सहारनपुर के छह मजदूर लापता,गांव में मातम और खामोशी का माहौल

देहरादून में बादल फटने की भीषण घटना ने सहारनपुर के कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। रसूलपुर कलां ग्राम पंचायत के मजरे मीरपुर निवासी अपने कई साथियों के साथ देहरादून में बादल फटने की घटना के बाद से लापता हैं।

देहरादून के सहस्रधारा में आई आपदा में सहारनपुर के छह मजदूर लापता ,ये सभी मजदूरी के लिए पत्थर तोड़ने देहरादून गए थे और आखिरी बार 15 सितंबर की शाम घरवालों से फोन पर बातचीत हुई थी। उसके बाद से उनके मोबाइल बंद हो गए और अब तक कोई खबर नहीं आई। बादल फटने की घटना के बाद परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ देहरादून पहुंचे थे, लेकिन कोई पता नहीं चला था।

देहरादून के सहस्रधारा में आई आपदा में सहारनपुर के छह मजदूर लापता हुए, जिसमें तीन के शव मिलने की खबर लगते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गया।  देहरादून पुलिस द्वारा तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। जिनकी तलाश में प्रधान के साथ परिजन और ग्रामीण भी देहरादून गए हैं।

देहरादून एवं आसपास आए आपदा के बाद परिजनों ने जब फोन पर उनसे सम्पर्क करना चाहा तो फोन बंद मिले। फोन न मिलने पर परिजन परेशान हो गए थे। विकास (23), श्यामलाल(60 )और धर्मेंद्र (45) के शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। मिथुन(35), सचिन व सुरेंद्र अभी लापता हैं। गांव में मातम और खामोशी पसरी है। हादसे को 60 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। लोग आंखों में आंसू लिए हर खबर पर नजर गड़ाए बैठे हैं और मन ही मन दुआ कर रहे हैं कि शायद कोई चमत्कार हो जाए और उनके प्रियजन सुरक्षित लौट आएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine