Thursday , March 19 2026

कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट का ईकेवाईसी कराना अनिवार्य

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

राजधानी लखनऊ में 1.25 लाख लोगों को इस माह फ्री राशन नहीं मिलेगा। राशनकार्ड सत्यापन अभियान के तहत कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट का ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ये सभी लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपना ईकेवाईसी नहीं कराया है।

राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिट (सदस्यों) की ई-केवाईसी का अभियान पिछले करीब छह महीने से चल रहा है। कार्ड धारकों को लगातार जागरूक किया गया कि सभी यूनिटों की ई-केवाईसी करा लें जिससे उनको राशन मिलता रहे। कोटेदार कार्ड धारकों से लगातार सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराने को कहते रहे। विभाग भी जागरूकता कार्यक्रम चलाता रहा। इसके बावजूद कई लोगों ने अभी तक ईकेवाईसी करना जरूरी है।

अब इस माह इन यूनिटों को उनके हिस्से का पांच किलो राशन नहीं मिलेगा। ऐसे लोगों के नाम भी कोटेदारों के ई-पॉश मशीन पर नहीं दिखा रहे हैं। इस माह ऐसे लोगों के नाम को वेबसाइट पर हाइड कर दिया गया है। इन लोगों का नाम काटा नहीं किया गया है। लेकिन शासन ने ईकेवाईसी नहीं करने वाली यूनिटों का राशन रोक दिया है। ये लोग कोटेदार के पास जाकर अपना ईकेवाईसी करा सकते हैं। ईकेवाईसी कराते ही ऐसे सभी यूनिट स्वत: अपने वर्तमान राशनकार्ड में जुड़ जाएंगी। कोटेदार की ईपॉश मशीन पर भी उसके राशन कार्ड में उसका नाम दिखने लगेगा। अगर यह लोग अपना ईकेवाईसी करा लेंगे तो अगले माह से इनको भी राशन मिलने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine