ABVP कार्यकर्ताओं और छात्राओं पर बेरहमी से भांजी लाठियां
यूपी के बाराबंकी में रामस्वरूप विश्वविद्यालय के आक्रोशित छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खूब हंगामा किया। एलएलबी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताई है।
यू.पी के बाराबंकी के गदिया के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश भड़क गए।दोपहर में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद किया तो संस्थान प्रबंधन के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता रही। इस दौरान पुलिस ने दौरान हालात बेकाबू होते देख ABVP कार्यकर्ताओं और छात्राओं पर बेरहमी से लाठियां भांजी,छात्रों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे नाराज कुछ छात्रों ने गदिया पुलिस चौकी पर पथराव कर शीशे इत्यादि तोड़ दिए तो पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसकी चपेट में आकर करीब 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्रों का आरोप है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता न होने के बाद भी यहां एलएलबी, बीबीए एलएलबी व बीए एलएलबी में अवैध तरीके से प्रवेश लेकर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। बीते कई दिनों से इस मामले पर यहां के छात्र आंदोलित हैं।
अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लखनऊ व समीप के जिले के कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता भी समर्थन में पहुंच गए।
विद्यार्थी परिषद के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी पुलिस की बर्बरता के विरोध में उतर आए हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएम की सख्ती के बाद सीओ सिटी हर्षित चौहान, कोतवाल आरके राणा और चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine