Thursday , April 30 2026

एक से आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :



मूसलाधार बारिश से पीलीभीत में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।यहां बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश हुई। पीलीभीत के बाद अब बरेली के स्कूलों में भी भारी बारिश के चलते अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में लगातार हो रही भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पीलीभीत में पिछले चार दिनों से बदरा बरस रहे हैं जिस कारण रविवार को यहां फिर रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया। 24 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर डीएम ने स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। पीलीभीत में अब तीन सितंबर को भी एक से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले दो सितंबर तक 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। रविवार सुबह भी मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। बारिश के बाद उमस से लोग मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं और अस्पताल जा रहे हैं।

वहीं बरेली में बारिश को ध्यान में रखते हुए डीएम ने में परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, मान्यता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों और सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में सोमवार अवकाश घोषित कर दिया है।

बारिश के कारण नेपाल सीमा से सटे गांवों में शारदा, जगबूड़ा सहित सहायक नदियां उफान पर हैं। नदियों का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और आबादी वाले इलाकों में घुस गया है, जिससे सब्जी और धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine