Friday , April 17 2026

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में घर में बारूद से हुआ भयानक विस्फोट

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा बाजार इलाके में एक घर में बारूद से विस्फोट हुआ, जिससे मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस घटने में 6 लोग गंभीर रूप से घायल और 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान ही धाराशायी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पांच दमकल गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड पहुंचा और राहत और बचाव के काम में जुट गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि धमाके में खुद 50 वर्षीय फैक्ट्री संचालक आलम और उनकी 48 वर्षीय पत्नी मुन्नी की मौत हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। तीन लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की संभावना है, जिनकी तलाश की जा रही है।

गुडंबा इलाके के इस हादसे ने पटाखों की अवैध फैक्ट्री और बारूद रखने की असुरक्षित स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच में जुटा है। धमाके के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बुल्डोजर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मलबे से धुआं उठ रहा है। मौके पर भारी भीड़ भी जुट गई। लोगों को मलबे के नजदीक जाने से भी मना किया जा रहा है।विस्फोट की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine