Friday , April 17 2026

जापान दौरे पर प्रवासी भारतीयों और जापानी कलाकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे पर शुक्रवार को प्रवासी भारतीयों और जापानी कलाकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के आधिकारिक दौरे पर जापान आए हैं, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का मौका देगा।

पीएम मोदी से मिलने की खुशी सबकी आंखों में दिखी। प्रवासी भारतीयों में पीएम मोदी से मिलने की खुशी और गर्व की लहर स्पष्ट देखने को मिली। प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे पर प्रवासी भारतीयों ने उनके साथ बातचीत के बाद अपने विचार मीडिया से साझा किए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से मैं बहुत प्रभावित हूं।

राजस्थानी परिधान पहने जापानी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का उच्चारण करके भी उनका अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine