पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
लखनऊ में लगे रोजगार महाकुंभ के दौरान जहां युवाओं को 12 से 45 हजार रुपये तक के पैकेज मिले, वहीं बुधवार को दुबई की कंपनी दुस्सामन गल्फ ने लखनऊ के एक पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले युवा को सुपरवाइजर के पद पर एक लाख रुपये मासिक वेतन (साल का 12 लाख रुपये) का ऑफर दिया।सुबह से ही हालों में गूंजते युवाओं के कदम और उम्मीदों से चमकते चेहरे यह संदेश दे रहे थे कि नौकरी का यह मेला उनके लिए सुनहरा मौका है।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। दो दिनों में 9297 युवाओं को नौकरी के ऑफर लेटर मिले हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को आखिरी दिन भर्ती का आंकड़ा 15 हजार पार कर जाएगा। नौकरी के लिए युवाओं की भीड़ को देखते हुए ।यूएई की कंपनियों ने भी युवाओं को नौकरी के अवसर दिए।
श्रम व सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ में भीड़ को काबू में रखने प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टोकन प्रणाली लागू की। जिससे व्यवस्थाएं बेहतर रहे। देर शाम तक कुल 7,479 युवाओं का चयन हुआ। इनमें 6,947 को भारत की विभिन्न कंपनियों में और 532 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 22 नामी कंपनियों में नौकरी मिली।
मरकरी, अर्थ, सैटर्न, मार्स और नेपच्यून हाल में हजारों अभ्यर्थियों के इंटरव्यू हुए। एमएस लूटा, गिंको, डर्बी पैक्ट, वीएलसीसी, हिल्स एंड फोर्ट्स, बीआरडी, एमबीएम, आर्को, अज़ीज़ी, दुस्सामन गल्फ, बर्कले, एफएनसीटी और अल हरमैन जैसी कंपनियों ने युवाओं को अवसर दिया।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine