पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
कानपुर में हुई एक भयानक घटना से लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है । कॉलेज से घर लौट रही बीबीए की एक छात्रा पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर बुरी तरह नोच डाला। जिससे छात्रा को गंभीर चोटे आई है । मौके पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत काशीराम अस्पताल ले जाना पड़ा।
यह घटना 20 अगस्त की श्याम नगर क्षेत्र की है। मोहल्ले के मधुवन पार्क के पास बंदर और आवारा कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर उसे सड़क पर ही गिरा दिया और उसके गाल का मांस बुरी तरह नोच लिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से घायल हो गया और गाल दो हिस्सों में फट गया। साथ ही, उसकी नाक पर भी गंभीर चोट आई है।
21 वर्षीय छात्रा वैष्णवी साहू, एलन हाउस रूमा कॉलेज में बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा है यह सब तब हुआ जब वह कॉलेज से वापस आ रही थी तभी तीन कुत्तों ने अचानक छात्रा पर हमला कर दिया। छात्रा बचने की कोशिश में भागी लेकिन कुत्तों ने उसे फिर दबोच कर सड़क पर गिरा दिया । हमले से छात्रा के गाल और नाक पर कई जगह गहरी चोटे आई जिससे छात्रा खून से लथपथ हो गई। घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके गाल और नाक पर 17 टांके लगाए गए। इस घटना के बाद इलाके के लोग खौफ में हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine