Friday , April 17 2026

आई बड़ी खुशखबरी – ज्यादा यात्री ट्रेन से कर सकेंगे सफर

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

देशभर में सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। चुनावी साल में बिहार को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस और 4 नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इसके अलावा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिवाली और छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। 

जानकारी के अनुसार जल्द ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। अब स्लीपर वंदे भारत का लंबे समय से इंतजार हो रहा है, जिससे यात्री आराम से लेटकर लंबे रूट पर यात्रा कर सकेंगे। सूत्रों की मानें तो इसी महीने के आखिरी तक ट्रेन के शेड्यूल, टाइमिंग, किराया और ठहराव की जानकारी जारी की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, भोपाल से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पहले 16 कोच की होने वाली थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 कोच का किया जाएगा। इससे ज्यादा यात्री ट्रेन से सफर कर सकेंगे।

पटना में रिंग रेलवे नेटवर्क बनाया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को नई दिल्ली में यह घोषणा की,कि दिवाली और छठ के त्योहारों के अवसर पर बिहार के लिए 12,000 ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह घोषणा बिहार एनडीए नेताओं के साथ उनकी चर्चा के बाद की गई है। 12,000 विशेष ट्रेनें इसलिए चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को इन दो बड़े त्योहारों पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 13 से 26 अक्टूबर के बीच और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी करेंगे । उन्हें कन्फर्म टिकट दिए जाएंगे और वापसी यात्रा पर 20% की छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine