पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि के विरोध व छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल धरने पर बैठे छात्र, बिगड़ी तबियत, कुलपति से मिलने की मांग जारी
आपको बता दें कि एएमयू में 2 अगस्त से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन अब भूख हड़ताल में बदल गया। 18 अगस्त को सुबह सात बजे से ही विद्यार्थी बाब-ए-सैयद पर इकट्ठा हो गए थे। यहां दो अगस्त से छात्र शुल्क वृद्धि और छात्र संघ चुनाव को लेकर धरने पर बैठे। 16 अगस्त देर रात दोनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी।डॉक्टरों ने छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। छात्रों का कहना था कि जब तक कुलपति उनसे मिलने नहीं आएंगी हड़ताल जारी रहेगी।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि व छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले सत्रह दिनों से चल रहा आंदोलन 18 अगस्त को उग्र हो गया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने एएमयू के वीमेंस कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया।
इस घटना को लेकर एएमयू के छात्रों के धरने के समर्थन में आ रहे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
फिलहाल,एएमयू में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने धरना खत्म किया । कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। तब बाब-ए-सैयद गेट सुबह 4 बजे खुला।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine