पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
एएमयू में फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव आदि को लेकर भूख हड़ताल और प्रदर्शन के खत्म हुआ ही था कि अब हिंदू संगठनों ने एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा कर दी।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हनुमान चालीसा के पाठ करने का हिंदू संगठनों ने एलान किया है। सोमवार को गौरव सिसोदिया ने घोषणा की थी कि वह एएमयू में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, घोषणा के बाद अलीगढ़ पुलिस मंगलवार की सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट पर थी। एलान को देखते हुए एएमयू सर्कल पर फोर्स तैनात कर दी गई है। दोपहर तक पुलिस गौरव सिसोदिया के आने का इंतजार करती रही, लेकिन बाद में यह सूचना मिली कि उन्हें गाजियाबाद में ही उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया है।
हिंदू रक्षक दल के राष्ट्रीय संयोजक पिंकी चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गौरव सिसोदिया को उनके घर से निकलने नहीं दिया गया और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से वह अलीगढ़ नहीं पहुंच पाए। यह ऐलान दिल्ली-एनसीआर के हिंदू संगठनों ने बाबे सैयद गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ने का किया है। हिंदू संगठनों के ऐलान के बाद अलीगढ़ में पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine