Saturday , May 2 2026

बाढ़ के कारण निचले इलाकों में पैदा हुआ बाढ़ का खतरा

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

बरेली में गंगा नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है, बाढ़ के कारण लोगों को दैनिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

बाढ़ के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।कई गांवों में पानी घुस गया है और लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। कई गांवों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को अपने घरों से पलायन करने के लिए मजबूर है । गंगा के तेज बहाव के कारण किनारों पर कटाव हो गया है, जिससे घरों और खेतों को खतरा बढ़ गया है। बाढ़ के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है , भोजन और पानी की कमी की समस्या बढ़ती नज़र आ रही है । प्रशासन द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, लेकिन स्थिति को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं लग रहा है, प्रशासन इस कार्य में सहयोग करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

बरेली में गंगा नदी के रौद्र रूप ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसपर ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी भरे होने के कारण जानवरों का खतरा बढ़ गया है ,हमें बहुत डर लग रहा है,बच्चों को स्कूल ही हानि भी हो रही है। प्रशासन को तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है और हमारी मदद के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine