Saturday , May 2 2026

ब्रिगेडियर की मां संदिग्ध परिस्थितियों में पूजा घर में पाई गईं मृत

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

यूपी के लखनऊ में सेना के एक ब्रिगेडियर की मां घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पूजा घर में मृत पाई गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उनके शव को बाहर निकाला।

दरअसल, बीती रात ब्रिगेडियर ने कई बार मां को फोन किया था, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसपर बेटे ने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने जाकर देखा तो मां का शव पूजा घर में मिला। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कैसरबाग इलाके के नजरबाग मोहल्ले में रहने वाली 85 वर्षीय डॉ. सरोजनी कपूर, सैनिक स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका और ब्रिगेडियर अखिलेश कपूर की मां थीं। बीते सोमवार को उनका शव घर के भीतर से बंद कमरे में मिला। पुलिस ने छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया,तो सरोजनी पूजा घर में मृत पाई गईं। जिसके बाद पुलिस ने बेटे अखिलेश को सूचना दी और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू की।


सरोजनी कपूर हृदय और सांस की बीमारी सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। उनके पति मनोहर कपूर का निधन 11 वर्ष पहले हो चुका था। शनिवार को भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसकी जानकारी परिजनों ने दी थी। इस बीच सोमवार रात जब बेटे अखिलेश ने कई बार कॉल किया और मां ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया ।

इसपर बेटे ने रिश्तेदारों को घर भेजा। घर पहुंचने पर दरवाजा भीतर से बंद मिला, शक होने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine