Friday , April 17 2026

ICICI Bank में किए गए बड़े बदलाव

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

अगर आप ICICI Bank में अपना अकाउंट खुलवाने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर हाल ही में बैंक की ओर किए गए एक बड़े बदलाव के बारे में जान लेना जरूरी है।आईसीआईसीआई बैंक ने 1 अगस्‍त 2025 या उसके बाद खोले गए नए सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम एवरेज मंथली बैलेंस (MAB) में 5 गुना बढ़ोतरी की है।

पहले बैंक ने मिनिमम बैलेंस पर ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया था। इसके बाद अब फिर से एक और जोरदार झटका ग्राहकों को दिया है। दरअसल, बैंक ने अपने नए सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए कई सर्विस चार्जेस में इजाफा कर दिया है।अगर आपका अकाउंट प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक में हैं तो हो जाएं सावधान। जान ले सभी नियम वरना जेब हो जाएगी खाली

ICICI बैंक ने सेविंग अकाउंट कस्‍टमर्स के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं।यह बदलाव 1 अगस्‍त 2025 से प्रभावी हैं। बैंक ने ATM चार्ज, कैश‍ डिपॉजिट और कैश विड्रॉल समेत सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस संबंधी कई संशोधन किया है। ऐसे में अगर आप ICICI बैंक के ग्राहक हैं, तो इन नए नियमों को ध्यान से समझना जरूरी है ताकि बेवजह का एक्स्ट्रा चार्ज देने से बचा जा सके।

• बैंक से डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने पर हर 1,000 रुपये पर 2 रुपये, न्यूनतम 50 रुपये और अधिकतम 15,000 रुपये लगेंगे।
• डेबिट कार्ड की सालाना फीस 300 रुपये कर दी ई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 150 रुपये कर दिया गया है।
• रिप्लेसमेंट कार्ड फीस 300 रुपये कर दिया गया है।
• हर SMS पर 15 पैसे, तिमाही में अधिकतम 100 रुपये तक लगेंगे।
• RTGS (ब्रांच से) – 2 लाख से 5 लाख के बीच ट्रांजैक्शन पर 20 रुपये, 5 लाख से ऊपर होने पर 45 रुपये लगेंगे
• NEFT और IMPS (ऑनलाइन) – फ्री कर दिया गया है
• ब्रांच ट्रांजैक्शन चार्ज – 10,000 रुपये तक पर 2.25 रुपये, 10,001 से 1 लाख रुपये तक पर 4.75 रुपये, 1 लाख से 2 लाख रुपये तक पर 14.75 रुपये, और 2 लाख से 10 लाख रुपये तक पर 24.75 रुपये लगेंगे।
• ब्रांच या फोन बैंकिंग से हर महीने का स्टेटमेंट लेने पर 100 रुपये लगेंगे। वही ATM, iMobile या इंटरनेट बैंकिंग से लेने पर यह फ्री है।

ICICI बैंक के अपने ATM पर महीने में 5 फाइनेंशियल ट्रांजेक्‍शन मुफ्त होंगे। इसके बाद हर फाइनेंशियल ट्रांजेक्‍शन पर 23 रुपये लगेंगे। हालांकि, बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट और PIN चेंज जैसी नॉन-फाइनेंशियल सर्विसेज फ्री रहेंगी।

ICICI बैंक ने हर महीने 3  कैश ट्रांजेक्‍टशन फ्री किया है। इसके बाद हर ट्रांजेक्‍टशन पर 150 रुपये लगेंगे। इसके अलावा, महीने में 1 लाख रुपये तक का कैश डिपॉजिट या विड्रॉल फ्री है। इस लिमिट से ज्‍यादा ट्रांजेक्‍शन होने पर 1000 रुपये पर 3.5 रुपये या 150 रुपये (जो ज्‍यादा हो) चार्ज लगेगा।

अगर एक ही लेनदेन के लिए फ्री लिमिट और वैल्‍यू लिमिट दोनों की सीमा पार हो जाती है, तो फ्री ट्रांजेक्‍शन या वैल्‍यू लिमिट से संबंधित ऊपर बताए गए शुल्कों में से जो ज्‍यादा हो, वह लागू होगा। सभी सेविंग अकाउंट के लिए हर ट्रांजेक्शन 25,000 रुपये की र्थड पार्टी कैश विड्रॉल लिमिट लागू होगी।

अगर आप शाम 4.30 बजे से सुबह 9 बजे के बीच या फिर बैंक की छुट्टी वाले दिन कैश डिपॉजिट करते हैं और रकम 10000 रुपये से ज्‍यादा है तो आपको हर लेनदेन पर 50 रुपये का अतिरिक्‍त चार्ज देना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine