Thursday , March 19 2026

रक्षाबंधन का त्योहार-50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहार के मौके पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान देश के कई राज्यों में रखा गया है। जिसमें यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार राजस्थान समेत कई राज्य सरकारों ने महिलाओं को फ्री बस का तोहफा (Rakshabandhan Free Bus Travel For Women)  दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार महिलाओं और उनके एक सहयात्री (साथ में यात्रा करने वाले) के लिए रोडवेज बसों में तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी,साथ ही ये फ्री सर्विस यूपी के अंदर और यूपी से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों पर भी लागू की गई ।

यूपी में रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क बस यात्रा योजना ने इस बार यात्री संख्या के नए आंकड़े सामने आए हैं। इस बार तीन दिनों के लिए महिलाओं बस की फ्री यात्रा सुबोध दी का थी है। दअरसल,योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात देते हुए 8 से 10 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। इसमें महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी यह सुविधा दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से ही बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक महिलाओं और बेटियों के लिए सभी श्रेणी की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई. इस अवधि में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई गईं और समस्त अनुबंधित बसों को भी संचालन में लगाया गया. प्रमुख बस स्टेशनों- गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, कानपुर एवं इटावा- पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष ड्यूटी और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई।

देशभर में रक्षाबंधन का त्याहोर 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया। भाई-बहन के रिश्ते के सबसे खास दिन को आम से लेकर खास सभी ने सेलिब्रेट किया। यात्रा करने वाले में लगभग 70 प्रतिशत महिला यात्री थीं, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी की ओर से दिए गए 66 घंटे के ‘सम्मान के तोहफे’ का लाभ लिया। इस सुविधा का लाभ पाने वाली प्रदेश की लाखों महिलाओं ने इस तोहफे के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा।

यूपी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार सामान्य दिनों में निगम की बसों में प्रतिदिन 14-15 लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर्व के शुरुआती दो दिनों में ही यह आंकड़ा 50 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine