पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने लखनऊ में फॉर्च्यूनर कार खरीदी ।आकाशदीप ने नई फॉर्च्यूनर के साथ परिवार की 4 फोटो इंस्टाग्राम पर और 6 फोटो फेसबुक पर शेयर कीं। इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह लखनऊ पहुंचे हैं। आकाश दीप की गेंदबाजी के दम पर भारत ने सीरीज का दूसरा टेस्ट जीत था, जिसके बाद इस तेज गेंदबाज ने अपनी बहन को जीत का श्रेय दिया था। नई गाड़ी के सेलिब्रेशन के दौरान कैंसर से जूझ रहीं उनकी बहन अखंड ज्योति सिंह और परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
इंस्टाग्राम पोस्ट में आकाशदीप की तीनों बहनें और मां लड्डूमा के अलावा अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। आकाशदीप ने काला चश्मा लगा रखा है। कार काले रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर है, जिसके टॉप मॉडल की कीमत 62 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। इस खास पल को उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा- “ड्रीम्स डिलीवर्ड” यानी सपना साकार हुआ। चाबियां मिल गईं। उनके साथ, जिनका होना मायने रखता है।”
आकाशदीप ने अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार भी धूमधाम से मनाया। इंस्टाग्राम पोस्ट पर बैकग्राउंड में रुद्राष्टकम और फेसबुक पर गाना ‘तुम साथ हो जो मेरे, किस बात की कमी है…’ बज रहा है। एक फोटो में नई गाड़ी के साथ केवल तीनों बहनें हैं। पोस्ट के वायरल होते ही भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कमेंट किया,”बहुत बहुत बधाई.”
आकाशदीप IPL-2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट लेकर इतिहास रचा। उनके इस प्रदर्शन से भारत ने 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली थी। भारत 336 रनों से जीत गया था।
जानकारी के अनुसार आकाशदीप मूलरूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। लखनऊ में सरस्वतीपुरम में उनकी मां, बहनों के साथ रह रही हैं। बहन का कैंसर का इलाज शहर के एक हॉस्पिटल में चल रहा है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine