पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है।असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रकिया 28 जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 281 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण के अनुसार पद आरक्षित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रकिया 28 जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine