Friday , April 17 2026

‘सैयाारा’ लगभग 250 करोड़ पार करने की उम्मीद!

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयाारा’, जिसमें आहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है।फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में लगी इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की। 18 जुलाई को रिलीज होने के बाद से देशभर में भावनात्मक संदेश दे रही है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही इस फिल्म ने आज शनिवार को नौवें दिन एक और उपलब्धि दर्ज की है।लगभग 250 करोड़ पार करने की उम्मीद!

अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में जबरदस्त तरीके से छाई हुई है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये जुटाए। महज चार दिनों में यह 100 करोड़ी बन गई थी। दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है और सोशल मीडिया पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसके पहले दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया से ही अंदाजा हो गया कि यह फिल्म कमाल करने वाली है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 172.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आठवें दिन इसकी कमाई 18 करोड़ रुपये रही। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को फिल्म ने अब तक 11.21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बता दें कि फिल्म “सैयारा” ने आमिर खान की हालिया रिलीज मूवी सितारे जमीन पर (164.74 करोड़) के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म सैयाारा और महाकुंभ 2025 के वायरल फेनोमेनन IIT बाबा के बीच कई हैरान कर देने वाली समानताएं सामने आई हैं। कई यूजर्स अलग अलग प्लेटफार्म के जरिए कह रहे हैं कि सैयाारा दरअसल IIT बाबा के टूटे हुए दिल की सिनेमाई दास्तां है। इस फिल्म में वाणी को जहां ब्रेकअप के बाद अल्जाइमर्स जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता है, वहीं IIT बाबा अपने प्रेम की हार के बाद सामाजिक जीवन से संन्यास लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine