Friday , April 17 2026

महिला ने चप्पल निकालकर धमकाया युवकों को

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

लखनऊ के गोमतीनगर में पत्रकारपुरम इलाके में पेट्रोल पंप पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। वीडियो में महिला हाथ में चप्पल लेकर पहले पेट्रोल भरवाने की जिद में कर्मचारियों से उलझ गई। पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने चप्पल निकालकर युवकों को धमकाया।

इस घटना का करीब 40 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला हाथ में चप्पल लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों से गाड़ियां हटाने को कह रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो महिला ने उन्हें गालियां दीं। इसके बाद वह अन्य वाहन चालकों को भी धमकाने लगती है। महिला का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उसने जोर-जोर से चिल्लाना भी शुरू कर दिया। महिला का व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिस पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

महिला का कहना था कि वह सबसे पहले पेट्रोल पंप पर आई, इसलिए पहले उसी की गाड़ी में तेल डाला जाए। वीडियो में एक युवक महिला से सवाल करते हुए सुना जा सकता है कि जब पहले आ गई थीं, तो थीं कहां? लोगों का कहना है कि महिला नशे में धुत थी और बिना वजह के कर्मचारियों व आम लोगों से अभद्रता कर रही थी। जब किसी ने पुलिस को फोन करने की बात कही, तो महिला और अधिक आक्रामक हो गई।

जिस युवक को महिला ने पीटा, वह वीडियो में कहता सुना गया, भाई, मना कर लो, महिला है इसलिए कुछ बोल नहीं रहा हूं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों की समझदारी से स्थिति को संभाल लिया गया और महिला को वहां से शांतिपूर्वक रवाना किया गया।
गोमतीनगर पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 जुलाई की रात पेट्रोल पंप की है। महिला ने मौजूद लोगों से गाली-गलौज और झगड़ा किया। इस मामले की जांच के दौरान उसकी पहचान पूजा कश्यप निवासी गोमतीनगर लखनऊ के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि पूजा कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine