Friday , April 17 2026

छात्रा ने सड़क पर ही युवक की जोरदार थप्पड़ और चप्पलों से की पिटाई

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक छात्रा ने मनचले युवक को सबक सिखाते हुए बीच सड़क उसकी जमकर पिटाई कर दी। छात्रा के स्कूल जाते वक्त आरोपी युवक उससे छेड़खानी किया करता था जिससे तंग आकर छात्रा ने ये कदम उठाया।स्थानीय लोगों ने शोहदे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक छात्रा ने मनचले युवक को सबक सिखाया है। छेड़खानी कर रहे युवक से परेशान होकर छात्रा ने बीच सड़क पर ही उसकी जोरदार थप्पड़ और चप्पलों से पिटाई कर दी। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक उसका पीछा करता था और उसकी छेड़खानी से वह बहुत ही तंग आ गई थी।जब वह स्कूल से घर वापस जा रही थी, तो उसने बीच सड़क पर ही आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना लगभग 15 से 20 मिनट तक चली।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
वायरल वीडियो उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड का बताया जा रहा है। जहां एक छात्रा बीच सड़क पर मनचले की लात घुसे चप्पलों से पिटाई करती दिखाई दे रही है

आरोपी युवक की पहचान 20 साल के और गंगाघाट के ब्रह्मनगर इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है आरोपी मनचला युवक पानी सप्लाई का ई रिक्शा चालक है।पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने ऊपर हुए हमले का मुकदमा दर्ज नहीं करवाना चाहती थी। इसलिए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ 151 की कार्रवाई कर चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine