Friday , July 17 2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू का संघर्ष हुआ सफल

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू का गांव में सड़क बनवाने का संघर्ष सफल हुआ। जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया। लीला ने एंबुलेंस की समस्या को लेकर यह मांग उठाई थी। उनके प्रयासों के बाद अब गांव में सड़क बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी।

मध्य प्रदेश के सीधी की रहने वाली लीला साहू हाल ही में खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। एक साल से सड़क की मांग कर रहीं लीला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सरकार से गुहार लगाई थी । नौ महीने की गर्भवती लीला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सड़क की कमी के कारण अस्पताल जाना उनके लिए कितना जोखिम भरा है। 

रामपुर नैकिन विकासखंड इलाके के खड्डी खुर्द के बगैया टोला से गजरी को जोड़ने वाली सड़क की बेहद खराब स्थिति में थी। लीला साहू ने कहा कि खराब सड़क के कारण एक बार उनके घर तक एंबुलेंस नहीं आ पाई थी।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सड़क की मांग अब इस स्थिति तक पहुंच गई,कि बीजेपी सांसद मिश्रा ने लीला साहू से डिलीवरी की डेट तक पूछ दी। उन्होंने कहा कि वह एक हफ्ता पहले लीला साहू को उठवाकर अस्पताल में भर्ती करवा देंगे। वहीं, मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कोई भी कुछ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा तो क्या हम उसकी हर मांग मान लेंगे। भाजपा के दो बड़े नेताओं के ऐसे बयान सामने आने के बाद प्रदेश में सियासी माहौल भी गरमा गया था।लीला पिछले एक साल से गांव में सड़क बनाने की मांग कर रही थीं। लीला की इस मांग पर सियासी खेमें में भी जमकर बवाल देखने को मिला।

उन्होंने जिले के कलेक्टर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री  मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और सांसद राजेश मिश्रा से सड़क निर्माण की मांग की थी। गांव की खराब सड़क पर सरकार को घेरने वाली मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीला साहू का संघर्ष रंग लाया है। लीला के गांव में सड़क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इसकी जानकारी खुद लीला साहू ने सोशल मीडिया पर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine