पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी पहुंचे। पीएम मोदी एक अलग अंदाज में खुली जीप में सीएम नीतीश कुमार दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ सभा स्थल के लिए रवाना हुए। फूलों की बारिश के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी में हैं। इस दौरे पर वे चंपारण और आसपास के इलाकों के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 18 जुलाई बिहार की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मोतिहारी के गांधी मैदान में रैली कर 7217 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने बिहार में 7217 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। बिहार के ढांचागत और सामाजिक विकास को नई गति देगा। रेलवे, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।इन योजनाओं से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों को आपस में जोड़ने, परिवहन सुगमता और आर्थिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।
PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी में जनसभा की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- ‘दुनिया में जैसे पूर्वी देशों का दबदबा बढ़ रहा है वैसे ही भारत में ये दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। हमारा संकल्प है। आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है, वैसे ही पूर्व में मोतिहारी का नाम होगा।अपने 33 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine