पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अनुपम खेर के डायरेक्शन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया है। दर्शक फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं।
आपको बता दें कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘तन्वी द ग्रेट’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया। अनुपम खेर के साथ पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। स्पेशल स्क्रीनिंग शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में आयोजित की गई थी। इस दौरान अनुपम खेर, शुभांगी दत्त, करण टैकर और बोमन ईरानी उपस्थित थे, टीम के साथ सभी ने मीडिया से अपने अनुभव साझा किए। अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म आर्मी बैकग्राउंड पर आधारित है।
राष्ट्रपति भवन में हुई विशेष स्क्रीनिंग से उत्साहित अभिनेता करण टैकर ने कहा, “अपने देश की राष्ट्रपति के साथ उनके कार्यालय में फिल्म देखना बेहद सम्मानजनक था.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे मानना होगा कि वह एक बेहद सरल और विनम्र इंसान हैं, और फिल्म के लिए उनकी तारीफ मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेशल स्क्रीनिंग की फोटोज शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, यह हमारे लिए गर्व का सबसे बड़ा पल था कि देश की राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर ने हमारी फिल्म देखी और अंत में उसकी सराहना की। यह एक सपना सच होने जैसा था। एक डायरेक्टर के तौर पर देश के सबसे बड़े पद से ऐसा समर्थन मिलना मेरे लिए सच में कुछ भी हो सकता है वाला पल है। राष्ट्रपति ने साबित कर दिया कि हमारी फिल्म की टैगलाइन अलग है पर कम नहीं बिल्कुल सही है।
जानकारी के अनुसार फिल्म की कहानी आर्मी बैकग्राउंड पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर ने तन्वी के दादा का किरदार निभाया है, जो खुद रिटायर्ड कर्नल बने हैं। जबकि करण टैकर तन्वी के पिता बने हुए हैं। अनुपम खेर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine