पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
सपा नेता आजम खां की पत्नी तंजीम फातिमा ने अपने बेटे के साथ उनसे सीतापुर जेल में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से शिकायत नहीं है।
सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां से मिलने के लिए आज गुरुवार (26 जून)
उनकी पत्नी तंजीम फातिमा अपने बेटे अदीब संग पहुंची। सपा नेता के परिवार ने करीब 2 घंटे मुलाकात की और तंजीम फातिमा अपने साथ करीब 10 किलो दशहरी आम ले गईं थीं। यह एक ही सप्ताह में परिजनों की दूसरी मुलाकात है। सपा नेता आजम खां से मिलने शनिवार को उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पहुंचे। उन्होंने मुलाकात के लिए ऑनलाइन टोकन लिया था। वह दोपहर 12 बजे जिला कारागार में औपचारिकतांए पूरी करके अपने पिता से मिलने अंदर गए।
परिवार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आजम खान की तबीयत जेल में ठीक नहीं है। परिवार का कहना है कि आजम खान की उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए जेल में उनकी स्थिति चिंताजनक है। इससे पहले सपा नेता के बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी आजम खान से मुलाकात के बाद बताया था कि उनके पिता को उम्र के कारण कई बीमारियां हैं।
पत्नी तंजीम फातिमा ने कहा कि उन्हें अब किसी पर भरोसा नहीं रहा, उनका विश्वास केवल अल्लाह पर है । फातिमा ने बताया कि आजम खां की तबीयत दिन ब दिन खराब हो रही है। इतनी गर्मी है और उन्हें एक कोठरी में बंद कर रखा गया है । तंजीम फातिमा ने जेल प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि जेल में आजम खान को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।इस बार भी उन्होंने यही चिंता दोहराई है अदीब आजम ने कहा कि जेल में रहना आसान नहीं है और उनके पिता की सेहत बिगड़ रही है।
बता दें कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सपा नेता आजम खान को सात साल की सजा सुनाई गई थी, पिछले 18 महीनों से वह सीतापुर जेल में बंद हैं । अक्टूबर 2023 में सपा नेता आजम खान को रामपुर से सीतापुर जेल ट्रांसफर किया गया था।
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां सीतापुर जिला कारागार में सजा काट रहे है। जब कि पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी सजा हुई थी, लेकिन दोनों को जमानत मिल चुकी है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine