पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
उत्तर प्रदेश में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। यूपी में भीषण गर्मी, तपिश और लू से परेशान जनता के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 जून 2025 तक गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है।
जल्द ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पहुंचने वाली हैं। उत्तर भारत में मानसून की प्रगति से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसून बिहार पूर्वी उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पहुंच जाएगा।
IMD के मुताबिक, आज मंगलवार को बारिश पूर्वी यूपी में 16.7 मिमी और पश्चिमी यूपी में 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं पूरे प्रदेश में औसत 18.6 मिमी बरसात हुई।
मंगलवार को लखनऊ, मथुरा, आगरा, वाराणसी समेत 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
यूपी में आज, 18 जून को मानसून एंट्री कर गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 व 20 जून को यूपी के विभिन्न हिस्सों में माध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। ललितपुर और सोनभद्र के रेणुकूट और चोपन में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव हो गया है। चार साल बाद मानसून ने अपने तय समय 18 जून को एंट्री ली है।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, अगले 2 से 3 दिनों में पूरी यूपी को मानसून कवर कर लेगा। मानसून 19 जून को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मंगलवार की बात करें तो मथुरा में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। ट्रैक्टर, बाइक और कारें डूबी नजर आईं। कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया। कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा- सोनभद्र और ललितपुर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अगले 2 से 3 दिनों में पूरे यूपी को कवर कर लेगा। 19 से 22 जून के बीच कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।
