Saturday , June 7 2025

बोल्ड लुक में दिखी अनुष्का

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

अनुष्का सेन एक भारतीय अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार हैं, जिन्होंने टेलीविजन और मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाई है।उन्होंने कई टीवी सीरियल और वेब शोज में काम किया है और 21 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है। 22 साल की उम्र में, अनुष्का ने दक्षिण कोरिया में बिलबोर्ड पर आने वाली पहली भारतीय के रूप में इतिहास रच दिया है और कोरियाई मनोरंजन उद्योग का हिस्सा बन गई हैं।

अनुष्का सैन इन दिनों बड़े ही बोल्ड लुक में नजर आ रही है। आज अनुष्का सेन ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें उनका लेटेस्ट लुक नजर आ रहा है। इसमें अनुष्का कई स्टाइलिश और शानदार पोज में दिख रही है। जिसमें उन्होंने पूल साइड लाइट ब्लू ड्रेस राखी है। अनुष्का का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हॉल ही में अनुष्का सेन 2025 में कान में नजर आई ।अनुष्का अपना वेकेशन खूब एंजॉय करती दिखी। इस वेकेशन में उनके साथ उनकी फ्रेंड कायल भी नजर आ रही है। वे दोनों ही काफी खूबसूरत दिख रहीं है। अनुष्का सेन की यह इंस्टाग्राम पोस्ट फैंस को अपनी तरफ आकर्षित कर रहीं है। अनुष्का के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की लंबी लिस्ट है जिसमें लगभग 39.7M फॉलोवर्स हैं।

आपको बता दें कि अनुष्का ने 2009 में ज़ी टीवी के धारावाहिक “यहाँ मैं घर घर खेली” के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने “बालवीर” और “झांसी की रानी” जैसे लोकप्रिय टीवी शो में भी काम किया। इसके अलावा, वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत प्रसिद्ध हैं, जहाँ उनके 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं।अनुष्का को अपने काम के लिए कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया है। अनुष्का का जन्म रांची में एक बंगाली बैद्य परिवार में हुआ था, बाद में वे अपने परिवार के साथ मुंबई आ गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine