पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। 11 जुलाई को रिलीज हो रही ‘आंखों की गुस्ताखियां’ फिल्म में शनाया कपूर डेब्यू कर रही है। उनके साथ हैं विक्रांत मैसी, जो अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। विक्रांत मेसी के साथ उनकी जोड़ी जम रही है।
आपको पता होगा शनाया कपूर ने एक फैशन मॉडल और अभिनेत्री के रूप में भी काम किया है। इस फिल्म के जरिए संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस फिल्म के जरिये दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।
आप को बता दें कि मानसी बागला द्वारा लिखित इस फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें विक्रांत और शनाया मेले में एक-दूसरे के साथ प्यार के खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है की यह फिल्म बहुत ही अच्छी और दिल को छू जाने वाली होगी। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को निश्चितरूप से छू जाएगी।
इस फिल्म में रोमांस के साथ साथ दिल छू लेने वाला म्यूजिक भी है जिसे विशाल मिश्रा ने कम्पोज किया है। इसके गाने आपको प्यार में यकीन दिलाएंगे और लंबे वक्त तक याद रहेंगे। विशाल मिश्रा के संगीत की धुन सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत प्यार का एहसास करता है। इस फिल्म को संतोष सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के पहले पोस्टर के साथ अब मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। यह 11 जुलाई को रिलीज हो रही है।
आपको बता दे कि शनाया कपूर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं, जो एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। शनाया कपूर बॉलीवुड में शनाया कपूर ‘आंखों की गुस्ताखियां’
डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ हैं विक्रांत मैसी, जो अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. दोनों की जोड़ी पर्दे पर बहुत ही फ्रेश और दिलचस्प लग रही है। पोस्टर देखकर ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है, पोस्टर में विक्रांत मेसी और शनाया रोमांटिक अंदाज में एक घोड़े के स्टेचू पर बैठे हैं और प्यार में डूबे दिख रहे हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। जो दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री को दर्शाता है। यकीनन यह जोड़ी पर्दे पर अलग तरह का जादू बिखेरेगी।