पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
बॉलीवुड के चहेते स्टार कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपने फैंस को सरप्राइज देने को तैयार हैं। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद अब कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साथ आने वाले हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। अभिनेता कार्तिक आर्यन काफी समय से फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
आपको बता दें कि फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो गया है, अब फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है. बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान समीर विद्वांस ने संभाली है, वहीं करण जौहर इसके निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है। फिल्म का मुहूर्त शॉट यूरोप में शूट किया गया। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुहुर्त शॉट की भी जानकारी दी थी।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे दूसरी बार ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। कार्तिक और अनन्या की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है । फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद अब कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साथ आने वाले हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अगले वैलेंटाइन्स वीक पर 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है.करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पर एक पोस्ट की, जिसमें फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के हीरो कार्तिक आर्यन के साथ हीरोइन कौन है, इसका जिक्र किया है। हीरो-हीरोइन की एक रोमांटिक फोटो भी करण जौहर ने साझा की है। करण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘प्यार में डूबा हुआ.. हमारे रे से मिलिए और उनकी रूमी (अनन्या पांडे) से परिचय करवाइए।पोस्ट की गई फोटो में कार्तिक और अनन्या दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आए रहे हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine