पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक
मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। जानिए कब की गुपचुप तरीके से शादी।
बिहार से आने वाले देश के मशहूर कोचिंग टीचर खान सर अक्सर अपने पढ़ाने के अंदाज और पढ़ाई के दौरान दिए जाने वाले अपने उदाहरणों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं।जो कि एक टीचर हैं जो अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को कोचिंग पढ़ाते हैं। सोशल मीडिया पर खान सर के पाकिस्तान की नीतियों पर तीखे तंज वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे थे।अब एक बार फिर खान सर चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार खान सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब इसकी जानकारी भी खुद खान सर ने ही एक वीडियो शेयर कर दी है।
छात्रों के हक की बात करने वाले और अपनी पढ़ाई के दौरान पॉलिटकल बयानों से सुर्खियों में रहने वाले खान सर ने कोविड के दौरान यूट्यूब पर एंट्री की थी और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए यूट्यूब चैनल खोला था। पटना के मशहूर टीचर खान सर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में इस बात की जानकारी दी कि युद्ध के दौरान उन्होंने शादी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, शादी का प्रोग्राम प्राइवेट रखा गया था। वीडियो में खान सर कहते नजर आते हैं, ‘तुम लोगों को एक चीज हमने बताई नहीं है। इसी युद्ध के दौरान हम ब्याह भी कर लिए हैं। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। यह बात हमने सबसे पहले आपको बताई है। क्योंकि हमारा वजूद आप लोगों से है। भोज हम सोच रहे हैं 6 जून के लिए, ठीक है। 6 जून के आसपास।
यूट्यूब पर ‘खान जीएस रिसर्च सेंटर’ के नाम से उनका एजुकेशनल चैनल है। इस पर करीब 24 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। क्योंकि उनकी विशेषता ये है कि वो इन महंगी कोचिंग को काफी किफायदी फीस पर बच्चों को पढ़ाते हैं। वो यूट्यूब पर भी कोचिंग देते हैं। जिसमें करंट अफेयर्स और राजनीति से लेकर गणित तक कई विषयों को कवर करते हैं। 2019 में कोविड-19 के कारण पटना में उनकी कोचिंग बंद हो गई थी। इसके बाद खान सर ने ‘खान जीएस रिसर्च सेंटर’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने 2021 में एक उन ऐप भी लॉन्च किया ,जो विद्यार्थी ऑफलाइन पढ़ाई करने के लिए शहर नहीं आ पा रहे थे। उन छात्रों को ऑनलाइन कोर्स ऑफर किया ।
पटना के चर्चित शिक्षक खान सर ने अपने स्टूडेंट्स को क्लासरूम में यह खुशखबरी दी कि अब वे सिंगल नहीं हैं। उन्होंने शादी कर ली है। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर खान सर छा गए हैं। स्टूडेंट्स और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। X से लेकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब तक, हर जगह उनकी शादी के वीडियो और चर्चाएं हो रही हैं। सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, इसका असर गूगल पर भी देखने को मिला।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine