Thursday , September 19 2024

नमिता कपूर -सेक्सी अदाओं से भरपूर

केकेपी न्यूज़: बॉलीवुड ब्यूरो:

आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जो मोटी होने के बावजूद भी लाखो लोगो के दिलो पर राज कर रही हैं | सोशल मीडिया पर लाखों खूबसूरत लडकियां के फेमस होने के पीछे का कारण उनकी तस्वीरों का वायरल होना होता हैं. वेसे तो खूबसूरती देखने वालों की नज़रों में होती है, यदि आपका देखने का नजरिया अच्छा है, तो आपको दुनिया की हर चीज खूबसूरत लगने लगेगी |

नमिता कपूर का नाम प्रसिद्ध मॉडल व एक्ट्रेस में लिया जाता है | जो साऊथ की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं | नमिता कपूर एक जानी मानी मॉडल भी रही हैं | यह सबसे पहले हिमानी क्रीम के विज्ञापन में नजर आई थीं | इन्होनें अपनी फ़िल्मी कैरियर तेलगू फिल्म “सोंथम” से कीं |

अपने बोल्ड लुक के कारण नमिता कपूर ने क्षेत्रीय फिल्मों में फेमस आयटम गर्ल के रूप में भी काफी नाम कमाया है | नमिता कपूर का जन्म 10 मई 1981 को सूरत, गुजरात में हुआ था | इनके पिता श्री मुकेश वंकावाला एक सफल कपड़ा व्यवसायी हैं और सूरत में ही रेमन्ड का शोरूम चलाते हैं | इनकी माता एक गृहिणी हैं | इन्होनें बी.ए. तक की पढ़ाई सूरत एमटीबी आर्ट्स कॉलेज से ही की हैं | इनकी 30 फ़िल्में रिलीज हो चुकी है |

नमिता कपूर अब चेन्नई में ही रहती हैं | बता दे कि नमिता ने 1998 में मिस सूरत का खिताब जीता. इसके बाद 2001 में नमिता मिस इंडिया कंपटीशन में रनरअप रही. साउथ के लोग एक्टर-एक्ट्रेस की देवी-देवताओं की तरह पूजा भी करते हैं |

कई जगहों पर तो उनके मंदिर भी बनाए गए हैं. नमिता ने चाणक्य, बिल्ला, इंदिरा, कोवई ब्रदर्स जैसी कई फिल्मों में काम किया | उन्होंने गुजराती फिल्में भी की |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen + 17 =

E-Magazine