Thursday , April 30 2026

ताइवान संग 100 करोड़ की डील रद्द करे अमेरिका : चीन


नई दिल्ली। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका को ताइवान के साथ हथियारों की आपूर्ति के लिए किए गए 10 करोड़ डॉलर के समझौते को रद्द कर देना चाहिए।
झाओ ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”चीन इस कृत्य की निंदा करता है और अमेरिका को इस समझौते को तुरंत रद्द कर देना चाहिए। उन्होंने कहा,कि चीन अपनी प्रभुत्वता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपने अधीन देश के रूप में देखता है, जबकि ताइवान 1949 से स्वतंत्र रूप से शासित हो रहा है। ताइवान में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई अपनी सरकार है, जिसके कई देशों के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंध हैं।

E-Magazine