Saturday , July 27 2024

समिट नाईट क्लब में फिर चले लात-घूसे

लखनऊ ब्यूरो :

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग के बूम बॉक्स बार में नशे में धुत लड़के लड़कियों में डीजे पर डांस करने के दौरान जमकर लात घुसे चले और लड़कियों से छेड़खानी भी हुई | वैसे तो समिट बुल्डिंग में आये दिन हंगामा होता रहता है या यूँ कहें कि समिट बिल्डिंग हंगामे का अड्डा बन चुका है | आये दिन इस बिल्डिंग में स्थित क्लबों में मारपीट व लड़कियों से छेड़खानियां होती रहती है | कई बार दिखावे की कार्रवाई भी होती है और बार में ताला लगा दिया जाता है | लेकिन संचालकों के रसूख के आगे प्रशासन भी बौना साबित होता है | समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर बने बूम बॉक्स बार में रात करीब 1 बजे नशे में धुत लड़के व लड़कियां डीजे पर डांस कर रहे थे | इसी दौरान लड़कों ने लड़कियों पर कमेंट करते हुए छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया | जिसपर दोनों तरफ से लात -घुसे चले | जिसका वीडियो वायरल हो गया | वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए पड़ताल शुरू की |इंस्पेक्टर विभुतिखंड डॉ आशीष मिश्र ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है | वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × two =

E-Magazine