Saturday , July 27 2024

शिव भक्त कांवरिया संघ ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

महेश कुमार सिंह-फतेहपुर ब्यूरो:

सर्व विदित है कि सावन का महिना शिव भक्तों का होता है | इस महीने में शिव भक्त गंगा नदी से जल लेकर पैदल शिव मंदिर जाते हैं, और शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं | मान्यता है की सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं | इसलिए शिव भक्त भी सावन में शिवजी को प्रसन्न करने में कोई कमी नहीं छोड़ते | कई-कई किलोमीटर पैदल चलकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं |

रास्ते में इन शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है | ऐसे ही उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर अंतर्गत बहुआ ब्लॉक के ग्राम -शामियाना में शिव भक्त कांवरिया संघ के तत्वाधान में बाबा बैजनाथ कांवरिया समूह की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | जिसमें बहुत से शिव भक्त सम्मिलित हुए |

इस विशाल भंडारे का सञ्चालन मुख्य रूप से आशीष कुमार द्विवेदी ने किया | इसके साथ ही सहयोगी गण में विजय गुप्ता,अंकित गुप्ता,सुनील गुप्ता,नीतू सिंह आलोक गुप्ता,शिव नारायण सिंह,अतुल सिंह परिहार,छोटू शुक्ल,अनिल गुप्ता, लक्ष्मण शुक्ल,कुंदन गुप्ता,हिमांशु जी व शिवम् गुप्ता आदि भक्तगण सम्मिलित रहे |

भंडारे का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया | भक्तगणों में काफी उत्साह नज़र आ रहा था | आशीष कुमार द्विवेदी की प्रबंधकीय दक्षता ने भंडारे को भव्यता प्रदान किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

14 + eight =

E-Magazine