Saturday , July 27 2024

महिला मोर्चा ओबरा द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मान

नितेश भारद्वाज -सह संपादक

आज भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर महिला मोर्चा द्वारा ओबरा के सेक्टर -10 में मोदी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाया गया 1090 नम्बर के बारे में बताया गया,साथं ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में भी सबको अवगत कराया गया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिला कार्यकारिणी सदस्य रवीन्द्र गर्ग,मंडल अध्यक्ष उषा शर्मा,उपाध्यक्ष निर्मला भटनागर, जिला मंत्री सुल्ताना परवीन,मंडल मंत्री सावित्री देवी,गीता,पूजा,सुधा सोनी,रूपा,सरस्वती व तारा देवी सहित क्षेत्र की अत्यधिक महिलाएं उपस्थित रहीं |

कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा शर्मा ने किया |महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया |मुख्य अतिथि का स्वागत सुल्ताना परवीन ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × 4 =

E-Magazine