Saturday , July 27 2024

महिला बीच हैण्डबाल टीम वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए रवाना

केकेपी न्यूज़ :

ग्रीस में होने वाली महिला वर्ल्ड यूथ बीच हैण्ड बाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम मुंबई से ग्रीस के लिए रवाना हो गयी | इस चैम्पियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम के दल प्रमुख डॉ आनन्देश्वर पांडेय हैं | हैण्डबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ए.जगमोहन ने बताया कि भारतीय टीम के रवाना होने से पहले सभी खिलाडियों को कीट दे दी गयी है |

भारतीय टीम में अंजली ठाकुर,अनुपम,बबिता शर्मा,ईशा मजुमदार,अनीषा प्रवीन,गुलशन शर्मा,मानसी चौधरी,अनुष्का,संजना कुमारी,अंकुश चौहान,कृतिका ठाकुर को जगह मिली है | आनंद बाजीराव और ज्योति शुक्ला मैनेजर के पद पर होगें | वहीँ टीम कोच के रूप में चन्दन सिंह व साईरिल डिसूजा होंगे | भारत की यह टीम पहली बार महिला वर्ल्ड यूथ बीच हैण्ड बाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × one =

E-Magazine