Saturday , July 27 2024

फतेहपुर में हुआ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

महेंद्र प्रसाद अवस्थी :संवाददाता-फतेहपुर

दुर्गा पूजा के आयोजन के बाद माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया | स्थानीय औगासी घाट पर क्षेत्र भर की मूर्तियों का विसर्जन किया गया | स्थानीय संवाददाता महेंद्र प्रसाद अवस्थी के अनुसार फतेहपुर के जय माँ गुजावरी देवी विशाल नव दुर्गा पूजा समारोह द्वारा ग्राम – शामियाना व चुरियानी की भी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया |

सभी स्थानीय लोग नाचते गाते माँ दुर्गा की प्रतिमा को लेकर औगासी घाट पर पहुँचे, और माँ की प्रतिमा का विसर्जन किये | घाट पर दिन भर प्रतिमा विसर्जन के लिए उत्साही युवाओं की लंबी कतार लगी रही | सभी लोग बड़े धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे | स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था कर रखी थी |

गाजीपुर थाने के थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे | चारों तरफ कौतुहल भरा माहौल रहा | प्रतिमा विसर्जन में दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन करने वाली कमेटी के अध्यक्ष अतुल सिंह परिहार,प्रदीप तिवारी,ग्राम – शामियाना के ग्राम प्रधान -सोमदत्त चौधरी,ग्राम – चुरियानी के ग्राम प्रधान- वीरेंदर शिवहरे आदि सम्मानित सदस्यों का काफी सहयोग रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 − twelve =

E-Magazine