Saturday , July 27 2024

फतेहपुर में ‘मोदी के आठ साल’ विषयक कार्यक्रम का आयोजन

फतेहपुर ब्यूरो:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के बहुआ ब्लाक के अंतर्गत गाजीपुर पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यसमिति की बैठक में “मोदी के आठ साल”विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे मोदी सरकार द्वारा जनमानस के लिए अब तक किये गये कार्यों को जनता तक पहुँचाने का प्रयास किया गया |

क्षेत्र के नव निर्वाचित भाजपा विधायक विकास गुप्ता ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मोदी-योगी की सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए एक कीर्तिमान स्थापित किया है | उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माननीय विधायक ने कहा कि आप लोग अपने -अपने गाँव व क्षेत्र की समस्याओं को स्वयं से निपटारा करायें | यदि समस्या बड़ी है तो सुबह -सुबह हमारे पास लेकर आइये | उस समस्या का समाधान अवश्य होगा | हर व्यक्ति के साथ ईमानदारी से कार्य करें | किसी के साथ गलत व्यव्हार ना करें |

इसके साथ ही माननीय विधायक ने अपने किये गये वादे को दोहराते हुए बताया कि गाजीपुर से विजयपुर मार्ग बनवाने का जो वादा किया था | उसका 50 प्रतिशत कार्य हो चुका है | शेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा | सभी ग्राम सभा में अधूरा कार्य जल्द पूरा कर लिया जायेगा | कार्य निष्पक्ष व जमीनी स्तर पर होगा | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हीरालाल लोधी व मंडल प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने किया |

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद अवस्थी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश परमार,रुद्रपाल सिंह,आशीष द्विवेदी,विनोद पाण्डेय,ग्राम प्रधान राम नरेश सिंह चौहान, ग्राम प्रधान विक्रम प्रताप सिंह,पंचायत सचिव अनूप सिंह,नीरज निषाद,दिनेश खलीफा,चेतन सिंह,देवेन्द्र अग्रहरि,सोनू राका व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × five =

E-Magazine