Saturday , July 27 2024

फतेहपुर में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन

महेश कुमार सिंह-ब्यूरो चीफ-फतेहपुर

इस समय शारदीय नवरात्रि की काफी चहल – पहल है | हर जगह माँ दुर्गा के जय जयकारों के साथ जागरण का आयोजन किया जा रहा है | इसी परंपरा के तहत फतेहपुर के ग्राम – शामियाना व चुरियानी में भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है |

स्थानीय ब्यूरो के अनुसार उपरोक्त ग्राम सभा में जय माँ गुजावरी देवी विशाल नव दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन चल रहा है | यह समारोह स्थानीय युवाओं व विशिष्ठ व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जा रहा है |

चारों तरफ कौतुहल भरा माहौल है | ब्यूरो चीफ महेश कुमार सिंह के अनुसार इस दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन करने वाली कमेटी में अध्यक्ष अतुल सिंह परिहार,प्रदीप तिवारी,ग्राम – शामियाना के ग्राम प्रधान -सोमदत्त चौधरी,ग्राम – चुरियानी के ग्राम प्रधान- वीरेंदर शिवहरे आदि सम्मानित सदस्यों का काफी सहयोग रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 2 =

E-Magazine