Saturday , July 27 2024

फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे का हुआ तबादला,बनाईं गयी डीएम उन्नाव

पुनीत कुमार श्रीवास्तव -संवाददाता-फतेहपुर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गयी है | उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर की जिलाधिकारी सुश्री अपूर्वा दुबे का तबादला कर उन्हें उन्नाव का डीएम बनाया गया है | वहीँ उनकी जगह बहराइच की डीएम सुश्री श्रुति को फतेहपुर का डीएम नियुक्त किया गया है |

इसी तरह श्री कौशल राज शर्मा को आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है जो पहले वाराणसी के डीएम थे | उनकी जगह श्री एस. राजलिंगम को वाराणसी का डीएम बनाया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × five =

E-Magazine