Saturday , July 27 2024

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने फहराया तिरंगा

केकेपी न्यूज़ ब्यूरो:

75वें स्वतंत्रता दिवस पर मनाया जा रहा आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिंरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष व मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया | देश के नाम संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज का दिन असंख्य बलिदानों के बाद मिली आजादी का दिन है |

आज हमलोग आज़ादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं | अब हम ऐसे कालखंड में प्रवेश करने जा रहे हैं | जहाँ पूरे विश्व की नज़र हमारे देश में असीम संभावनाओं को तलाश रही है | भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है | यहाँ सिर्फ संविधान का शासन है | शिवपाल सिंह यादव ने आज़ादी से पहले की बात बताते हुए कहा कि जब आज़ादी के लिए संघर्ष चल रहा था |

तब ब्रिटिश हुकूमत के नेताओं ने उपहास उड़ाते हुए कहा था कि भारतीय शासन नहीं चला पाएंगे | कुछ ने तो खाद्य संकट की भविष्यवाणी तक भी कर दी थी | लेकिन आज भारत अपने यहाँ ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर शासन करने का हुनर रखता है | आने वाले समय में भारत विश्वगुरु बनेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − 3 =

E-Magazine