Saturday , July 27 2024

प्रधानाध्यापिका से दुष्कर्म कर बनाया निकाह का दबाव

केकेपी न्यूज़ ब्यूरो :

शाहजहांपुर के एक मोहल्ला निवासी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से वहीं के स्थानीय मुस्लिम युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली | प्रधानाध्यापिका के होश में आने पर उसको वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा और कहने लगा कि मतान्तरण कर निकाह करना होगा | इसी ब्लैकमेल के तहत मतान्तरण कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा | निकाह के लिए उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया | इसपर पीड़ित प्रधानाध्यापिका ने परिवार का सहयोग लेते हुए थाने पहुँची और आरोपित आमिर,साजिस में सहयोग करने वाली उसकी माँ व बहन समेत पांच लोगों के खिलाफ उप्र धर्म परिवर्तन संप्रेषण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया | आमिर पर दुष्कर्म,धोखाधड़ी,व आई टी एक्ट की धारा लगाई गयी है | पीड़िता के मुताबिक आमिर का अक्सर स्कूल में आना जाना रहता था | इस कारण उससे परिचय हो गया | सरकारी नौकरी व अच्छी सैलरी होने के कारण उसने निकाह करने का खड़यंत्र रचा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × 5 =

E-Magazine