Saturday , July 27 2024

पत्नी की जींस ने ले ली पति की जान

आशुतोष चौधरी: झारखण्ड ब्यूरो:

आजकल आदमी इतना तुनकमिजाजी हो गया है कि छोटी-छोटी बाते सहन नहीं कर पा रहा है, और अपना दिमागी संतुलन खो दे रहा है | ऐसे ही एक घटना झारखण्ड के जामताड़ा में घटित हुई | बताया जा रहा है कि चार महीने पहले आन्दोलन टुडू की शादी पुष्पा हेम्ब्रम से हुई थी | पुष्पा शुरू से ही घुमने फिरने व बिंदास जिन्दगी जीने वाली लड़की थी | वहीँ आन्दोलन टुडू साधारण व सामाजिक विचारधारा का लड़का था |

पुष्पा दो दिन पहले जींस पैंट पहनकर कुछ लोगों के साथ गोपालपुर गाँव में मेला देखने गयी थी | घर वापस आने पर आन्दोलन टुडू ने उसे समझाते हुए कहा कि अब तुम्हारी शादी हो गयी है और तुम ससुराल में रह रही हो | ऐसे में तुम्हारा जींस पैंट पहनकर बाहर जाना अच्छा नहीं है | हमारी बिरादरी में लोग शिकायत कर रहे हैं | अब तुम जींस मत पहना करो |

ये बात पुष्पा को नागवार लगी | इसके बात दोनों के बीच झगडा होने लगा | विवाद इस हद तक बढ़ गया कि पुष्पा ने अपने पति आन्दोलन टुडू पर चाकू से वार कर दिया | गम्भीर रूप से घायल आन्दोलन टुडू को आनन – फानन में परिजनों ने धनबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया | जहाँ इलाज के दौरान आन्दोलन टुडू की मौत हो गयी |

पुष्पा ने घरवालों के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली है | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × two =

E-Magazine