Saturday , July 27 2024

नाम स्पा सेन्टर, काम देह व्यापार

केकेपी न्यूज़ ब्यूरो:

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है | पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर चार लड़कियों व सात युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है | पकड़े गये युवकों की उम्र 25 वर्ष से लेकर 55 वर्ष की है | इस देह व्यापार में शामिल लड़कियां पंजाब,हरियाणा,उप्र व दिल्ली की हैं |

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक माल में गोल्ड स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स का कारोबार संचालित हो रहा है | सूचना के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी को अंजाम दिया | छापेमारी से पहले पुलिस ने एक डमी ग्राहक तैयार किया | फिर उसे स्पा सेंटर में भेजा | जहाँ सेक्स की गतिविधियाँ संचालित हो रही थी |

सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने छापेमारी की | पकड़ी गयी लड़कियों ने बताया कि उन्हें बॉडी मसाज करने के लिए बुलाया गया था | लेकिन यहाँ सेक्स के काम में लगा दिया गया | लड़कियों ने बताया कि उन्हें प्रति ग्राहक प्रति घंटा एक हज़ार पांच सौ रुपया दिया जाता था | जबकि ग्राहकों से दो हज़ार रुपया लिया जाता था |

अतिरिक्त सर्विस के लिए ग्राहकों से अलग से चार्ज लिया जाता था ,जो हम लोगों का होता था | इसमें स्पा सेंटर का हिस्सा नहीं होता था | ये पूछे जाने पर कि क्या उन्हें स्पा सेंटर से बाहर भी सर्विस के लिए भेजा जाता था | इस पर लड़कियों ने बताया कि स्पा सेंटर में सिर्फ 8 बजे रात तक ही सर्विस होती थी | इसके बाद नाईट सर्विस के लिए कभी-कभी बाहर भी भेजा जाता था | इसके लिए अलग से सर्विस चार्ज मिलते थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen + seventeen =

E-Magazine