Saturday , July 27 2024

दुष्कर्म की पुनरावृत्ति के लिए अपनाया जा रहा ब्लैकमेलिंग फ़ॉर्मूला

केकेपी न्यूज़ ब्यूरो:

मौजूदा समय में दुष्कर्म की घटनाएँ काफी बढ़ गयी है | साथ ही इसके तौर तरीकों में भी परिवर्तन आया है | दुष्कर्म करने वाला एक बार सफल हो जाने पर उसकी पुनरावृत्ति के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तत्पर रहता है | वहीँ दुष्कर्म पीड़िता लोक -लाज की डर से अपने साथ हुई हैवानियत को एक दु:स्वप्न समझकर भुलने की कोशिश करती है | जिससे यह घटना परिजनों तक नहीं पहुँच पाती | लेकिन जब वह पीड़िता उस घटना की पुनरावृत्ति के लिए अपने को बाध्य पाती है तो उसके सब्र का बाँध टूट जाता है, और वह या तो ख़ुदकुशी के लिए मजबूर हो जाती है या तो उस घटना की पुनरावृत्ति के लिए अपनी सहमति प्रदान कर देती है |

दरअसल लड़कियों या महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करना व उससे दुष्कर्म की पुनरावृत्ति के लिए बाध्य कंरने का नयाब फार्मूला तेजी से काम कर रहा है | हाल ही में लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में एक लड़का अपने साथ पढ़ने वाली लड़की को पार्टी में आने के लिए तैयार किया | फिर उसे पार्टी न ले जाकर घर ले गया | उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसका वीडियो बना लिया |

आरोपित ने उस वीडियो के जरिये लड़की को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा | हद तो तब हो गयी जब दुष्कर्म के साथ साथ कुकर्म भी करने लगा | लड़की द्वारा इसका विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गाली गलौज के साथ मारपिट भी करता था | आरोपित की इस हरकत से तंग आकर पीड़िता ने सम्बंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराइ | पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया |

खैर ये तो अपराध के खिलाफ एक प्रक्रिया थी जो पूरी की गयी | लेकिन उन मानसिक विकार लोगों का क्या होगा जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के फ़िराक में बैठे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

six + fifteen =

E-Magazine